मुख्यमंत्री साय का आज व्यस्त कार्यक्रम, बिलासपुर में ‘तीजा तिहार’ तो रायपुर में ‘तीजा-पोरा तिहार’ में होंगे शामिल

रायपुर,6 सितंबर 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार, 6 सितंबर 2026 को बिलासपुर और रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का दिनभर व्यस्त कार्यक्रम निर्धारित है, जिसके तहत वे दो प्रमुख तीजा तिहार और तीजा-पोरा तिहार आयोजनों में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे। इसके बाद दोपहर 1:20 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर पहुंचेंगे और 1:25 बजे हेलीकॉप्टर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री करीब 1:55 बजे एसईसीएल हेलीपैड, बिलासपुर पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा 2:05 बजे सी.आर. यादव, इंडोर स्टेडियम, बहतराई बिलासपुर पहुंचकर आयोजित ‘तीजा तिहार’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 2:05 बजे से 3:05 बजे तक निर्धारित है।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 3:05 बजे बहतराई स्थित इंडोर स्टेडियम से कार द्वारा रवाना होकर 3:10 बजे एसईसीएल हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से 3:15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और करीब 3:45 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर पहुंचेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 5:45 बजे मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा कबीर नगर के दशहरा मैदान के लिए रवाना होंगे। यहां शाम 6 बजे से 7 बजे तक आयोजित ‘तीजा-पोरा तिहार’ कार्यक्रम में वे शामिल होंगे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 7 बजे दशहरा मैदान, कबीर नगर से रवाना होंगे और करीब 7:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आगमन एवं आरक्षित कार्यक्रम भी निर्धारित है।




