छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

बाढ़ प्रभावितों की मदद को आगे आया जगदलपुर बौद्ध समाज, अंदरूनी इलाकों में बांटी राहत सामग्री

बस्तर,4 अक्टूबर 2026

बस्तर में बाढ़ और जलभराव से प्रभावित लोगों की मदद के लिए जगदलपुर बौद्ध समाज ने सेवा अभियान शुरू किया है। समाज के सदस्यों ने बस्तर ब्लॉक के अंदरूनी क्षेत्रों भोंड, कारीतरई, भैंसगांव और बोदरा का भ्रमण कर जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक सामग्री वितरित की।

बाढ़ प्रभावित लोगों को कंबल, चादर, मच्छरदानी, साबुन, बिस्किट, चॉकलेट सहित अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया गया। समाज की ओर से बताया गया कि यह सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा। समाज ने लोगों से अपील की है कि उनके आसपास कोई जरूरतमंद बाढ़ प्रभावित परिवार हो तो इसकी सूचना देकर सहायता पहुंचाने में सहयोग करें।

इस सेवा कार्य में समाज के अध्यक्ष पी.डी. मेश्राम के साथ रायपुर से विनोद बनसोड, स्वाति वासनीकर, सुचित्रा रंगारे, कमलेश रामटेके, मनीष गढ़पाले, धर्मेंद्र मेश्राम, सी.एल. रामटेके, राजेंद्र बौद्ध, राहुल गौरखेड़े, अंकुश मेश्राम और संतोष खापर्डे ने सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar