छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

छोटेदेवड़ा में सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा: बजट, लेखा-जोखा और किसानों से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा, बड़ी संख्या में कृषक रहे मौजूद

बकावंड, 30 सितम्बर 2026। बकावंड ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटेदेवड़ा स्थित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित के संस्थान कार्यालय भवन में वर्ष 2026-27 की वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता लैम्पस अध्यक्ष गणेश राम परगनिया ने की।

वार्षिक आमसभा में समिति के अंशधारियों एवं क्षेत्र के किसानों की मौजूदगी में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में वर्ष 2025-26 के वार्षिक प्रतिवेदन एवं लेखा पत्रकों को स्वीकार करने सहित आगामी वर्षों की कार्ययोजना से जुड़े प्रस्तावों पर विचार किया गया।

बैठक में वर्ष 2027-28 के अनुमानित बजट को स्वीकार करने तथा प्रस्तावित वार्षिक कार्यक्रम को मंजूरी देने के संबंध में चर्चा हुई। इसके अलावा वर्ष 2025-26 में स्वीकृत मदों में हुए अधिक व्यय के अनुमोदन तथा प्रबंधकारिणी समिति द्वारा लिए गए विभिन्न निर्णयों की पुष्टि का विषय भी रखा गया।

आमसभा में वर्ष 2025-26 की अंकेक्षण टीप पारित करने, सदस्यता बढ़ाने तथा कालातीत ऋण वाले सदस्यों से वसूली को लेकर भी चर्चा की गई। वहीं सेवा नियमों के प्रावधानों के अनुसार कर्मचारियों के वेतन वृद्धि से संबंधित विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में समिति के कार्यक्षेत्र में आने वाले किसानों से जुड़े अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई। अध्यक्ष अथवा अधिकृत अधिकारी की अनुमति से अन्य विषयों को सभा के समक्ष रखने का प्रावधान भी रखा गया।

इस अवसर पर सरपंच संतोष कश्यप, सरपंच लखमी कश्यप, सरपंच निरो कश्यप, जनपद सदस्य खेमेश्वरी कश्यप, जनपद सदस्य दयमती कश्यप, पूर्व जनपद सदस्य बंशी कश्यप, पूर्व जनपद सदस्य पूरन सिंह गोयल, पाकलू कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसके साथ ही प्रबंधक टिकेश्वर सेठिया, बैंक शाखा प्रबंधक मदन सेठिया, सदा सेठिया,आदिम जाति सेवा सहकारी समिति छोटेदेवड़ा के कर्मचारी एवं क्षेत्र के बड़ी संख्या में कृषक आमसभा में शामिल हुए। बैठक में समिति के कामकाज, आगामी योजनाओं और किसानों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar