
कांकेर,3 सितंबर 2026
जिले के मांझापारा इलाके में बुधवार रात करीब 8 फीट लंबा अजगर मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। यादव बाड़ा के पास बस्ती में अजगर दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन विभाग की टीम और स्थानीय लोगों ने अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया।
बताया जा रहा है कि इससे एक दिन पहले भी इसी वार्ड में करीब 12 फीट लंबा अजगर मिला था, जिसे वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया था। लगातार दो दिनों में रिहायशी इलाके से दो अजगर मिलने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।
स्थानीय लोग आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बरत रहे हैं। मामला कांकेर वन परिक्षेत्र का है।




