भाटापारा शहर में चाकूबाजी, युवक की मौत – पुरानी रंजिश बनी जानलेवा

भाटापारा (बलौदाबाजार), 6 मार्च 2026: जिले के भाटापारा शहर में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की चाकूबाजी में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार 5 मार्च की रात लगभग 10.45 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने कुछ युवकों ने गणेश झंझोटे का रास्ता रोक लिया। विवाद के दौरान आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला किया, जिससे गणेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को जीवन मल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर भाटापारा थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों की पहचान कर ली। इनमें से एक आरोपी मनीष ध्रुव को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य तीन की तलाश जारी है।
इस मामले में प्राची करण राठौर उर्फ़ बिट्टू की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 93/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 126(2), 103(1), 109(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।




