छत्तीसगढ़बस्तर

बस्तर में मनाया गया विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस: शहरी से ग्रामीण तक फैली मुस्कान की जागरूकता

जगदलपुर, 20 मार्च 2026। पूरे विश्व के साथ बस्तर जिले में भी ‘विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस’ उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित महारानी अस्पताल में आयोजित भव्य कार्यक्रम में नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने ड्राइंग प्रतियोगिता में भाग लिया और मौखिक स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुँचाया। अस्पताल परिसर में नुक्कड़ नाटक ने लोगों का ध्यान मौखिक स्वास्थ्य की ओर आकर्षित किया।

जागरूकता अभियान शहरी क्षेत्रों से ग्रामीण अंचलों तक पहुँचा। दरभा विकासखंड के छिंदावाड़ा प्राथमिक शाला में विशेषज्ञों ने बच्चों को खेल-खेल में दांतों की देखभाल के गुर सिखाए। लोहंडीगुड़ा और नानगुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ग्रामीण मरीजों को नियमित दंत परीक्षण और मुख स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

विशेषज्ञों का संदेश था कि सुंदर और स्वस्थ मुस्कान व्यक्ति के समग्र व्यक्तित्व और बेहतर स्वास्थ्य की पहचान है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar