छत्तीसगढ़रायपुर संभाग
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा आज, देखिए पूरा कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा आज, देखिए पूरा कार्यक्रम
रायपुर, 06 जून 2025 —
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रवाना होंगे। जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, वे सुबह 08:20 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रवाना होंगे और 08:40 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री साय इंडिगो की फ्लाइट (6E-2191) से सुबह 09:15 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे और लगभग 11:10 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नई दिल्ली पहुंचेंगे। वहां से वे कार द्वारा छत्तीसगढ़ सदन के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12:00 बजे छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली पहुंचेंगे।
कार्यक्रम में फिलहाल आरक्षित समय निर्धारित किया गया है।
मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रशासनिक व राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।