बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर 10 किलो गौमांस के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार, पूछताछ में कबूला अपराध, तस्करी गैंग से जुड़े होने की आशंका

बिलासपुर, 01 मई 2026
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में गौमांस तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने दो महिलाओं को 10 किलो संदिग्ध गौमांस के साथ हिरासत में लिया है। गौरक्षकों की सूचना पर हुई इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
वॉइस ओवर (V/O):
मामला बिलासपुर रेलवे स्टेशन का है, जहां पुलिस ने तालापारा निवासी रेहाना परवीन बानो और एलिजा रजा को ट्रॉली बैग में करीब 10 किलो गौमांस ले जाते हुए पकड़ा। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों महिलाओं ने दावा किया कि उनके पास मौजूद मांस बकरे का है और रायपुर से सस्ता होने के कारण वे इसे खरीदकर लाई हैं।
हालांकि पुलिस को उनकी बातों पर संदेह हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों महिलाओं ने स्वीकार कर लिया कि बरामद मांस गौमांस ही है। पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि दोनों महिलाएं लगातार फोन पर किसी से संपर्क में थीं, जिससे पुलिस को तस्करी के पीछे किसी बड़े गिरोह के सक्रिय होने की आशंका है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद यह भी संकेत मिले हैं कि रायपुर में भी गौमांस का अवैध कारोबार जारी हो सकता है।
घटना के बाद स्थिति:
महिलाओं की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में गौरक्षक तोरवा थाने पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।
कानूनी स्थिति:
प्रदेश में गौमांस की बिक्री और भंडारण पूरी तरह प्रतिबंधित है, ऐसे में यह मामला गंभीर माना जा रहा है।
बाइट: ठाकुर राम सिंह (गौरक्षक)




