
जगदलपुर, 01 मार्च 2026।
बस्तर जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुप्तीनुमा चाकू दिखाकर घर में घुसकर धमकी और मारपीट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग और नगर पुलिस अधीक्षक सुमित दत्ताराव धोत्रे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बोधघाट निरीक्षक लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
क्या है मामला?
पीड़िता पूजा नाग (36 वर्ष), निवासी बलिराम कश्यप वार्ड, जगदलपुर ने थाना बोधघाट में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 फरवरी 2026 की रात करीब 10 बजे हिमेश उर्फ हिमांशु पांडे और विवेक पांडे गुप्तीनुमा चाकू लेकर उनके घर के सामने पहुंचे। दोनों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी, दरवाजा लात मारकर तोड़ा और घर में घुसकर चाकू दिखाकर डराया-धमकाया तथा धक्का-मुक्की व मारपीट की।
आरोपी कौन हैं?
- विवेक पांडे (26 वर्ष)
- हिमेश उर्फ हिमांशु पांडे (26 वर्ष)
दोनों बलिराम कश्यप वार्ड, मंगल भवन के पास, जगदलपुर के निवासी हैं।
बरामद हुआ गुप्तीनुमा चाकू
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से एक गुप्तीनुमा देशी चाकू जब्त किया। आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2), 333, 3(5) बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।
इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका
- निरीक्षक: लीलाधर राठौर
- उप निरीक्षक: लोकेश्वर नाग
- प्रधान आरक्षक: अखिलेश नाग, लखेश्वर बघेल, बलराम कश्यप, वर्षा साहू
- आरक्षक: होरी लाल आर्मो, मुकेश कोडपी, थानेंद्र सिन्हा
बस्तर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




