छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

रायपुर में महिला समेत 2 लोगों ने की आत्महत्या, भनपुरी के रामेश्वर नगर में मचा हड़कंप

रायपुर,2 अगस्त 2026

राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत भनपुरी के रामेश्वर नगर में महिला समेत दो लोगों की आत्महत्या की घटना सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया। रविवार सुबह परिजनों ने दोनों के शव देखे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान ठाकुर राम साहू (55) और दुर्गा साहू (24) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही खमतराई पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घटनास्थलों का निरीक्षण किया।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर मेकाहारा अस्पताल भेज दिया, जहां उनका पोस्टमॉर्टम (PM) कराया जाएगा।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar