छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर

भानपुरी में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर: “राष्ट्रभक्ति और जनसेवा ही पहचान” — केदार कश्यप

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत गुरुवार को ग्राम आसना में भानपुरी मंडल की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान वन मंत्री केदार कश्यप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रभक्ति और निस्वार्थ जनसेवा ही भाजपा कार्यकर्ताओं की असली पहचान है।

कार्यशाला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यप्रणाली और जनसेवा के मूल मंत्र से प्रशिक्षित करना रहा।

अपने संबोधन में केदार कश्यप ने कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है और वे संगठन की नीतियों व सरकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में सक्षम बनते हैं।

प्रशिक्षण सत्र में विभिन्न विषयों पर वरिष्ठ नेताओं ने मार्गदर्शन दिया। ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ने कार्य विस्तार, प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय ने भाजपा की कार्यपद्धति, डॉ. सुभाऊ कश्यप ने वैचारिक अधिष्ठान, जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने सरकार की उपलब्धियां, जबकि आशुतोष आचार्य ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री परीस बेसरा ने किया। इस अवसर पर जिपं अध्यक्ष वेदवती कश्यप सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar