मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का दौरा: भाजपा कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत अभियान व जीएसटी कार्यशाला, शाम को कृषि विश्वविद्यालय में श्रद्धांजलि सभा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार 19 सितंबर को राजधानी रायपुर में व्यस्त कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस से कार द्वारा प्रस्थान कर 12:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला पहुंचेंगे। यहां वे आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान और जीएसटी कार्यशाला में भाग लेंगे। दोपहर 2 बजे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री भाजपा कार्यालय से प्रस्थान कर 2:15 बजे पुनः मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।
शाम 4:45 बजे मुख्यमंत्री निवास से निकलकर वे 5 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर पहुंचेंगे। यहां कृषक सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में स्व. शांताराम सर्राफ को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 6 बजे कृषि विश्वविद्यालय से प्रस्थान कर 6:15 बजे पुनः मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस लौटेंगे।




