आज रायपुर में व्यस्त रहेंगे मुख्यमंत्री: विधानसभा, भाजपा कार्यालय और राज्य नीति आयोग का दौरा करेंगे

रायपुर, 05 मार्च 2026। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में विभिन्न प्रशासनिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनका दिन सुबह से दोपहर तक बैठकों और आरक्षित कार्यक्रमों से व्यस्त रहेगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:40 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। 9:55 बजे वे भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा। इसके बाद 10:00 बजे वे वहां से रवाना होकर 10:20 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा, सेक्टर-19, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे।
विधानसभा में सुबह 10:20 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक उनका समय आरक्षित रहेगा। इसके बाद 12:30 बजे वे विधानसभा से प्रस्थान कर 12:35 बजे छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग, नार्थ ब्लॉक, सेक्टर-19, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे, जहां बैठक में शामिल होंगे।
दोपहर 1:05 बजे राज्य नीति आयोग से प्रस्थान कर मुख्यमंत्री 1:35 बजे पुनः मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे, जहां उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।
मुख्यमंत्री के इन दौरों को प्रशासनिक और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




