छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

“आज रायपुर में सीएम विष्णुदेव साय का मैराथन शेड्यूल: सुबह मंत्री परिषद की बैठक, दोपहर में PNB शाखा का उद्घाटन, कलेक्टरों संग वीडियो कॉन्फ्रेंस और शाम को शिक्षा-स्वास्थ्य पर बड़ी समीक्षा””आज रायपुर में सीएम विष्णुदेव साय का मैराथन शेड्यूल: सुबह मंत्री परिषद की बैठक, दोपहर में PNB शाखा का उद्घाटन, कलेक्टरों संग वीडियो कॉन्फ्रेंस और शाम को शिक्षा-स्वास्थ्य पर बड़ी समीक्षा”

रायपुर, 19 अगस्त 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को व्यस्त कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाईन रायपुर से प्रस्थान करेंगे और 10:55 बजे मंत्रालय, महानदी भवन नवा रायपुर पहुँचेंगे।

सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मुख्यमंत्री मंत्री परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद 1:30 बजे वे इन्द्रावती भवन पहुँचकर पंजाब नेशनल बैंक की नवीन शाखा का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर के पश्चात मुख्यमंत्री पुनः मंत्रालय लौटेंगे।

दोपहर 3:00 से 4:00 बजे तक मुख्यमंत्री समस्त जिला कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद करेंगे। तत्पश्चात 4:00 बजे से 4:30 बजे तक वे शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर आधारित प्रस्तुतीकरण का अवलोकन करेंगे।

शाम 5:00 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय से प्रस्थान कर 5:25 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाईन रायपुर लौटेंगे, जहाँ उनका दिन का कार्यक्रम समाप्त होगा।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar