छत्तीसगढ़जगदलपुर

तीन दिवसीय शिक्षकों और पालकों का दिव्यांग छात्रों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न

जगदलपुर: राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देश और जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय शिक्षकों और पालकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम बी.आर.सी. कार्यालय के प्रशिक्षण भवन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत से हुई।

इस प्रशिक्षण में जिले के 07 विकासखण्डों से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के 110 शिक्षक, 165 दिव्यांग छात्र और उनके पालक तथा बी.आर.पी. व अटेन्डर सहित कुल 180 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स ने समावेशी शिक्षा, दिव्यांग छात्रों के अधिकार, पाठ्यक्रम अनुकूलन, कक्षा रणनीतियाँ, सहायक उपकरण, ICT का उपयोग और क्षमता निर्माण पर मार्गदर्शन दिया। इसके अलावा, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 और 21 प्रकार की दिव्यांगताओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई। प्रतिभागियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति की अवधारणा से भी अवगत कराया गया।

अंतिम चरण में शिक्षकों और अभिभावकों ने अपने सवालों और शंकाओं का समाधान प्राप्त किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कलेक्टर महोदय, जिला मुख्य कार्यपालन, जिला मिशन समन्वयक अशोक पाण्डे, समावेशी शिक्षा प्रभारी राजेश त्यागी, डॉ. मतिउर रहमान, फिजियोथेरेपिस्ट, बी.आर.पी. सुरेश गुप्ता, चन्द्रशेखर नायडू, तेजमणी दास, अचिंत्य दास, वंदना जैन, रोहित जाधव और स्पेशल एजुकेटर सचिन कुर्रे का विशेष सहयोग रहा।

यह कार्यक्रम दिव्यांग छात्रों के सशक्तिकरण और समावेशी शिक्षा के प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना गया।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar