छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर

धाकड़ समाज जुटेगा पंडरीपानी में, रामनवमी पर होगा भव्य आयोजन

,,कलश यात्रा और खिचड़ी प्रसाद के साथ समाज की एकता का संदेश, बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील.

जगदलपुर। बस्तर धाकड़ समाज कल्याण समिति द्वारा रामनवमी पर्व को लेकर जोरदार तैयारी शुरू कर दी गई है। त्रिवर्षीय धाकड़ समाज संकल्प के तहत इस वर्ष बिरिंगपाल क्षेत्र के पंडरीपानी में भव्य आयोजन किया जाएगा। समाज के सभी बंधुओं से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।

समिति के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर ने स्वजातीय धाकड़ समाज के लोगों से आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि समाज की एकता और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

बस्तर जिले के 18 क्षेत्रों से समाज के पदाधिकारी और समाजजन इस आयोजन में शामिल होंगे। विशेष रूप से माता-बहनों, नवयुवक-युवतियों से कलश के साथ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।

पंडरीपानी में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष रामनवमी का आयोजन बिरिंगपाल क्षेत्र के पंडरीपानी में भव्य रूप से मनाया जाएगा। त्रिवर्षीय धाकड़ समाज संकल्प के तहत चित्रकूट में तृतीय वर्ष पूर्ण होने के बाद इस वर्ष नए स्थल के रूप में पंडरीपानी का चयन किया गया है।

आयोजन के दौरान कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें माता-बहनें अपने घरों से कलश लेकर शामिल होंगी। इसके साथ ही कार्यक्रम के अंत में खिचड़ी प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों ने समाज के सभी लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

इस भव्य आयोजन के माध्यम से धाकड़ समाज की एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar