छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में छात्र की संदिग्ध मौत मामला: GGU प्रबंधन की लापरवाही साबित, कोनी पुलिस ने FIR दर्ज की

बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) में छात्र अर्सलान अंसारी की मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। कोनी पुलिस ने विश्वविद्यालय प्रबंधन की लापरवाही की पुष्टि करते हुए FIR दर्ज की है। जांच में यह सामने आया कि वह स्थान प्रतिबंधित क्षेत्र था, बावजूद इसके वहाँ सुरक्षा व्यवस्था का कोई इंतजाम नहीं था। इसी लापरवाही के चलते छात्र की मौत होना पाया गया। पुलिस ने सुरक्षा अधिकारी, वार्डन सहित संबंधित जिम्मेदारों पर लापरवाही से मौत (IPC 304A) का मामला दर्ज किया है।

गौरतलब है कि 23 अक्टूबर को छात्र अर्सलान अंसारी का शव GGU परिसर स्थित तालाब के पास संदिग्ध हालत में मिला था। घटना के बाद NSUI और छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने न केवल घटना को गंभीरता से नहीं लिया, बल्कि पारदर्शी जांच कराने में भी लापरवाही बरती।

छात्रों के मुताबिक, शुरुआती जांच में पुलिस ने घटना को दुर्घटना बताया था और स्थल को ‘डेंजरस स्पॉट’ घोषित किया था। बावजूद इसके विश्वविद्यालय की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे। छात्रों ने प्रबंधन पर छात्र-विरोधी रवैये और गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा था कि प्रशासन की अनदेखी ने एक जीवन छीन लिया।

मामले में FIR दर्ज होने के बाद अब पुलिस आगे की जांच कर रही है और जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग छात्र लगातार कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar