Sushasan Tihar 2026: दूधमुंही बच्ची को पिता का नाम दिलाने मां ने लगाई गुहार, पति पर अपनाने से इनकार का आरोप

Gariaband जिले के माडागांव में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में एक संवेदनशील मामला सामने आया है। फुलिमुड़ा गांव की रहने वाली महिला खुशबू ने अपनी नवजात बच्ची को पिता का नाम और वैधानिक पहचान दिलाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है।
पति पर गंभीर आरोप
महिला का आरोप है कि बच्ची के जन्म के बाद उसके पति Ishwar Kashyap ने बच्ची को अपनाने से इनकार कर दिया है। साथ ही जन्म प्रमाण पत्र बनवाने से भी मना कर रहा है और तलाक देने की धमकी दे रहा है। पीड़िता का कहना है कि बच्ची के जन्म के बाद से पति उसे देखने तक नहीं पहुंचा।
पुलिस जांच में जुटी
शिविर में शिकायत दर्ज होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया है। Devbhog पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर दस्तावेजों की जांच कर रही है।
दूसरी शादी का मामला
जानकारी के मुताबिक खुशबू ने नवंबर 2025 में देवभोग में रेस्टोरेंट संचालित करने वाले ईश्वर कश्यप से दूसरी बार अरेंज मैरिज की थी। बताया जा रहा है कि ईश्वर पहले से शादीशुदा है और उसकी पहली पत्नी से दो बेटियां हैं। पहली पत्नी देवभोग में रहती है, जबकि खुशबू फिलहाल उसके पैतृक गांव में सास-ससुर के साथ रह रही है।
पति ने भी लगाए आरोप
मामले में नया मोड़ तब आया जब ईश्वर कश्यप ने खुशबू के अतीत को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उसका कहना है कि वर्ष 2017 में खुशबू ने अपने जीजा के साथ कॉन्ट्रैक्ट मैरिज की थी, जो बाद में विवाद के कारण टूट गई थी। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है।




