छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

लालबाग में अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का हुआ अनावरण,सुशासन दिवस पर भारत रत्न अटल जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

“सुशासन दिवस पर भारत रत्न अटल जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि”

जगदलपुर, 25 दिसंबर 2025/भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर मनाए जा रहे सुशासन दिवस के अवसर पर गुरुवार को शहर के लालबाग में उनकी प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए और अटल जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम में बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूप सिंह मंडावी, महापौर संजय पांडेय, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा, पूर्व विधायक संतोष बाफना, लच्छू राम कश्यप, सुभाऊ कश्यप सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने अटल बिहारी बाजपेयी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि वे भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे, जिन्होंने सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता को नई दिशा दी। अटल जी न केवल एक कुशल प्रशासक थे, बल्कि वे प्रखर वक्ता, संवेदनशील कवि और विचारशील राजनेता के रूप में भी सदैव स्मरण किए जाएंगे।
वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी के नेतृत्व में देश ने आर्थिक सुधार, आधारभूत संरचना के विकास और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत पहचान प्राप्त की। उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और सुशासन दिवस उनके सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करता है।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और युवाओं की सहभागिता देखने को मिली। उपस्थित लोगों ने अटल जी के आदर्शों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इसी क्रम में नगर पंचायत बस्तर में भी अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण कर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम न केवल श्रद्धांजलि का अवसर रहा, बल्कि उनके विचारों, सिद्धांतों और सुशासन की भावना को जनमानस तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम भी बना। लालबाग में स्थापित अटल जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा, सद्भाव और लोकतांत्रिक मूल्यों की प्रेरणा देती

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar