छत्तीसगढ़जगदलपुर

बस्तर के विकास पर केंद्र और राज्य सरकार का विशेष फोकस, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे : सांसद महेश कश्यप

जगदलपुर, 3 जुलाई 2026

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद महेश कश्यप ने कहा कि बस्तर के समग्र विकास पर केंद्र और राज्य सरकार का विशेष फोकस है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

सांसद ने कहा कि बस्तर जिला पूरे संभाग का केंद्र बिंदु है और यहां होने वाले विकास कार्य अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणा बनेंगे। उन्होंने समीक्षा के दौरान जिन योजनाओं में कमियां सामने आईं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण विकास कार्यों में जल संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, लखपति दीदी योजना, ग्रामीण कौशल योजना, जैविक खेती, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, स्वामित्व योजना, ग्राम पंचायत विकास योजना तथा 16वें वित्त आयोग से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई।

इसके अलावा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता, लैब जांच, एंबुलेंस सेवा और वय वंदना योजना की भी समीक्षा हुई। सांसद ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही नहीं बरतने और गर्भवती महिलाओं को समय पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में मिशन वात्सल्य, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महतारी वंदन योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, फसल बीमा योजना, उज्ज्वला योजना 2.0, हर घर नल-जल योजना, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण तथा अन्य विकास कार्यों की भी विभागवार समीक्षा की गई। जनप्रतिनिधियों ने भी विभिन्न योजनाओं से जुड़े सुझाव और समस्याएं बैठक में रखीं।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, कलेक्टर आकाश छिकारा, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar