छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

झाड़ेश्वर मंदिर में निकली भव्य कावड़ यात्रा, शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

झाड़ेश्वर मंदिर में निकली भव्य कावड़ यात्रा, शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

जगदलपुर। डॉ. अब्दुल कलाम वार्ड क्रमांक 40 स्थित प्रसिद्ध श्री झाड़ेश्वर शिवालय में सोमवार को भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए श्रद्धालुओं ने वार्ड का भ्रमण करते हुए गोरेश्वर घाट से जल पूजन कर पवित्र जल झाड़ेश्वर महादेव को अर्पित किया।

इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत मंदिर के पुजारी वाशु नेताम द्वारा आरती के साथ की गई। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ ‘बोल बम’ के जयघोष करते हुए यात्रा पूरी की। मंदिर समिति सदस्य विक्रम सिंह ठाकुर ने बताया कि यह मंदिर न केवल वार्ड बल्कि पूरे शहर के लोगों की आस्था का केंद्र है। उन्होंने कहा कि मंदिर में हर वर्ष कावड़ यात्रा के साथ-साथ अनेक धार्मिक आयोजन होते हैं, जिसमें सभी वार्डवासियों की सक्रिय भागीदारी रहती है।

महिलाओं की भागीदारी और तीजा उत्सव की तैयारी

समाजसेवी रेखा सिंह ने बताया कि मंदिर के प्रति लोगों की गहरी आस्था है और सभी लोग स्वेच्छा से मंदिर गतिविधियों में सहयोग करते हैं। वैदही कौशिक ने जानकारी दी कि आगामी दिनों में तीजा जैसे पारंपरिक पर्व भी पूरे उत्साह के साथ मनाए जाएंगे, जिसमें वार्ड की सभी महिलाएं मिलकर आयोजन करेंगी।

भंडारे में श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

कावड़ यात्रा और जलाभिषेक के बाद मंदिर समिति की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन पूरी तरह श्रद्धालुओं के सहयोग से संपन्न हुआ।

इस धार्मिक आयोजन में सुनीता भदौरिया, ज्योति, राजेश्वरी, साधन सिंह, रिद्धि, बबिता माया, सुलोचना, सरस्वती, गीता नाग, सुंदर कश्यप, रितेश मौर्य, दसरथ, रवि नेताम, रितेश ठाकुर, विज्जु, शुभम, अंशुल, महेंद्र, तुषार, धीरज, शंकर, गौरी, पुनित, लता, गायत्री, सुमन सहित वार्डवासी और शहर के सैकड़ों शिव भक्त शामिल हुए।

शिवभक्ति और सामूहिकता की मिसाल बना झाड़ेश्वर शिवालय
इस आयोजन ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि झाड़ेश्वर शिवालय न केवल धार्मिक स्थल है, बल्कि सामाजिक समरसता और जनआस्था का प्रतीक भी है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar