बकावंड: छोटेदेवड़ा शक्ति केंद्र में ‘संकल्प से सिद्धि तक’ कार्यक्रम आयोजित, मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को बताया गया प्रेरणास्रोत


बकावंड: छोटेदेवड़ा शक्ति केंद्र में ‘संकल्प से सिद्धि तक’ कार्यक्रम आयोजित, मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को बताया गया प्रेरणास्रोत
बकावंड, 18 जून 2025। सरगीपाल भाजपा मंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटेदेवड़ा शक्ति केंद्र में मंगलवार को ‘संकल्प से सिद्धि तक’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायक कार्यकाल की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाना और उनके नेतृत्व में देश की विकास यात्रा को रेखांकित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान सरगीपाल मंडल मंत्री व प्रभारी घासीराम यादव, और जनपद सदस्य व सह प्रभारी खेमेश्वरी कश्यप,संतोष कुमार कश्यप, सुंदरलाल भारती,अमर सिंह कश्यप ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मोदी और विष्णु देव साय के कार्यकाल में देश और प्रदेश ने सुशासन, विकास और विश्वास की भावना को जीवंत रूप में अनुभव किया है।
प्रभारी श्री यादव ने आगे कहा कि मोदी सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णय, योजनाएं और जनहितकारी नीतियां देश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हुई हैं।
कार्यक्रम में चार मतदान केंद्रों के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वक्ताओं ने जनभागीदारी को लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत बताया और आने वाले समय में भी भाजपा की नीति और नेतृत्व पर भरोसा जताया।