छत्तीसगढ़बस्तरबस्तर संभाग

टीकनपाल में कांग्रेस का नया मंडल व सेक्टर गठित, रियाज खान बने मंडल अध्यक्ष और थबीर सिंह कश्यप को मिली सेक्टर की कमान

बस्तर,1 अगस्त 2025 –
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार टीकनपाल में आज मंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कर कांग्रेस संगठन का नया ढांचा तैयार किया गया। इस बैठक में सर्वसम्मति से रियाज खान को मंडल अध्यक्ष और थबीर सिंह कश्यप को सेक्टर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही और संगठन को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रभारी बालेशचंद्र दुबे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश राम बघेल सहित कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि मंडल और सेक्टर में 3-3 उपाध्यक्ष और 3-3 सचिव मनोनीत किए जाएंगे, ताकि संगठन के कार्यों में गति और पारदर्शिता लाई जा सके।

संगठनात्मक मजबूती के लिए सोशल मीडिया समन्वयक की जिम्मेदारी राजेश कश्यप को सौंपी गई है।

बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रभारी दुबे और अध्यक्ष बघेल ने कहा कि कांग्रेस को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयास और टीम भावना जरूरी है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और उनसे जनसमस्याओं के समाधान व संगठन के विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया और संगठन के प्रति अपनी एकजुटता और प्रतिबद्धता दोहराई।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar