छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

उत्कृष्ट कार्य के लिए 16 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मानित, कलेक्टर हरिस एस ने किया प्रोत्साहन प्रमाण पत्र प्रदान

“कलेक्टर बोले – निष्ठा और सेवाभाव से कार्य कर रही हैं कार्यकर्ता, ये सभी के लिए प्रेरणास्रोत”

जगदलपुर, 06 नवम्बर 2025। नीति आयोग की परियोजना हरिक उद्दीक के अंतर्गत जिले की 8 परियोजनाओं से चयनित 16 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट कार्य और सेवाभाव के लिए कलेक्टर हरिस एस द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान बुधवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक के दौरान दिया गया।

कलेक्टर हरिस एस ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समाज के सबसे महत्वपूर्ण आधार स्तंभ हैं, जो बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा में अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि चयनित कार्यकर्ताओं ने बच्चों की उपस्थिति को सर्वोत्तम स्तर पर बनाए रखा, नियमित समय-सारणी के अनुसार गतिविधियाँ संचालित कीं और मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

कलेक्टर ने कार्यकर्ताओं की लगन, निष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयास अन्य कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपील की कि वे जनहित के कार्यों में जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक हितग्राही तक पहुँच सके।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर सी.पी. बघेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी और अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar