मनोरंजन

शादी के बाद पहली बार साथ दिखे रश्मिका-विजय: उदयपुर एयरपोर्ट पर थामे हाथ, लाल अनारकली में छाया दुल्हन वाला ग्लो

नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के पॉपुलर स्टार कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंधने के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आए। उदयपुर में शाही अंदाज में शादी रचाने के बाद न्यूली वेड कपल को एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ थामे स्पॉट किया गया।

शादी के बाद पहली झलक

27 फरवरी 2026 को दोनों उदयपुर एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। शादी के बाद पहली बार साथ नजर आए कपल के चेहरे पर नई शुरुआत की खुशी साफ झलक रही थी। पैपराजी को देखते ही दोनों ने मुस्कुराते हुए रोमांटिक पोज दिए और फिर वहां से रवाना हो गए।

अनारकली सूट में दिखीं नई नवेली दुल्हन

रश्मिका मंदाना ने लाल रंग का फुल स्लीव्स अनारकली सूट पहना था। मांग में सिंदूर, हाथों में चूड़ियां और सादगी भरा मेकअप उनके लुक को बेहद एलिगेंट बना रहा था। शादी के बाद उनका ब्राइडल ग्लो साफ दिखाई दे रहा था।

कुर्ता-पायजामा में हैंडसम लगे विजय

विजय देवरकोंडा सफेद कुर्ता-पायजामा में नजर आए। सिंपल और ट्रेडिशनल लुक में वे काफी हैंडसम दिख रहे थे। एयरपोर्ट पर दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया।

तेलुगु-कोडवा रीति-रिवाज से हुई शादी

26 फरवरी को कपल ने पारंपरिक तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाज से शादी की। जैसे ही उन्होंने अपनी ड्रीमी वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कीं, तस्वीरें तेजी से वायरल हो गईं।

सिल्क साड़ी में दुल्हन बनीं रश्मिका

शादी के दौरान रश्मिका लाल सिल्क साड़ी और गोल्ड ज्वेलरी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं विजय ने घोड़े पर सवार होकर वेडिंग वेन्यू में रॉयल एंट्री की।

सोशल मीडिया पर फैंस लगातार इस न्यूली वेड कपल को बधाइयां दे रहे हैं। शादी के बाद उनकी पहली झलक ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar