छत्तीसगढ़

रावघाट–जगदलपुर रेल परियोजना को मिली नई रफ्तार, केदार कश्यप ने केंद्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री साय का जताया आभार

रायपुर,31 जुलाई 2026

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने रावघाट–जगदलपुर नई रेल लाइन के कुरकनार–भानपुरी (पैकेज-1) निर्माण कार्य के लिए लगभग ₹455.02 करोड़ की EPC निविदा जारी होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हृदय से आभार व्यक्त किया।

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि यह रेल परियोजना बस्तर के विकास, समृद्धि और नई संभावनाओं का मजबूत आधार बनेगी। परियोजना के आगे बढ़ने से रेल संपर्क मजबूत होगा, व्यापार, पर्यटन और स्थानीय रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सतत प्रयासों और केंद्र सरकार के सकारात्मक सहयोग से बस्तर की वर्षों पुरानी रेल संपर्क की आकांक्षा अब तेजी से साकार हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की प्रतिबद्धता के कारण छत्तीसगढ़ में रेल अवसंरचना का अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है, जिसका सबसे अधिक लाभ बस्तर अंचल को मिलेगा।

मंत्री केदार कश्यप ने विश्वास व्यक्त किया कि रावघाट–जगदलपुर रेल परियोजना के पूर्ण होने के बाद बस्तर आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा क्षेत्र में समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar