रायपुर विधानसभा बजट सत्र: व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस और ओवरलोडिंग को लेकर भूपेश बघेल का वॉकआउट, विपक्ष-सत्तापक्ष में हंगामा।

रायपुर। विधानसभा बजट सत्र के सातवें दिन व्यावसायिक वाहनों के फिटनेस और ओवरलोडिंग मामले ने हंगामा मचा दिया। विपक्ष और सरकार के बीच कड़ी बहस हुई, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया।
विधायक ओंकार साहू ने पूछा कि तीन सालों में कितने वाहनों को बिना फिटनेस परीक्षण प्रमाणपत्र दिए संचालन की अनुमति दी गई, और कितने ओवरलोडिंग व बिना परमिट वाहन पकड़े गए तथा कितनी राशि वसूली गई।
परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने जवाब में कहा कि फिटनेस सर्टिफिकेट बिना भौतिक परीक्षण नहीं दिए जाते। पिछले तीन सालों में 77810 प्रकरण दर्ज किए गए और 42.79 करोड़ रुपए वसूले गए।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि विभाग से लिखित जानकारी नहीं मिली और परिवहन विभाग में ढील है। जब जवाब नहीं मिला तो उन्होंने सदन से बहिष्कार की चेतावनी दी।
भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि भूपेश बघेल को सवाल पूछने का अधिकार है, लेकिन धमकी देने का नहीं।
अंततः भूपेश बघेल ने वॉकआउट कर विरोध जताया, कहा कि मंत्री का विभाग पर नियंत्रण नहीं है और जवाब न मिलने पर बहिष्कार अपरिहार्य था।




