छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

रायपुर रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के दो चक्के पटरी से उतरे, रेलवे अधिकारियों की टीम मौके पर

रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को एक मालगाड़ी के दो चक्के पटरी से उतर गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हादसा उरकुरा से आरएसडी जाने वाली लाइन पर हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है। रेलवे की तकनीकी टीम ट्रैक की मरम्मत और मालगाड़ी को पुनः पटरी पर चढ़ाने का कार्य कर रही है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar