छत्तीसगढ़

जगदलपुर में भाजपा अजजा मोर्चा का विरोध प्रदर्शन: ममता बनर्जी का पुतला दहन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान का लगाया आरोप

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने सोमवार को जगदलपुर में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल सरकार और तृणमूल कांग्रेस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हालिया पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान उनकी गरिमा का उचित सम्मान नहीं किया।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संतोष बघेल ने कहा कि देश में राष्ट्रपति का पद राजनीति से ऊपर होता है और इसकी गरिमा बनाए रखना हर सरकार की जिम्मेदारी है। उनका आरोप है कि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान राज्य सरकार द्वारा प्रोटोकॉल और सम्मान का समुचित ध्यान नहीं रखा गया, जिससे आदिवासी समाज सहित देशभर में नाराजगी है।

उन्होंने कहा कि इस घटना के विरोध में भाजपा अजजा मोर्चा ने ममता बनर्जी का पुतला दहन कर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। कार्यकर्ताओं ने इसे राष्ट्रपति पद की गरिमा के खिलाफ बताया और राज्य सरकार के रवैये की निंदा की।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, जिला महामंत्री परीस बेसरा, सफीरा साहू, प्रकाश झा, सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, महेन्द्र सेठिया, संजय चंद्राकर, राधेश्याम पन्द्रे, सुरेश कश्यप, गणेश नागवंशी, बृजेश कपूर, अनिमेष चौहान, राज पाण्डेय, गागरा राम, धरमू मण्डावी, चमेली झिराम, महादेव नाग, संतोष गौर, राजू पोयाम, रामसिंह नाग सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar