छत्तीसगढ़बस्तरबस्तर संभाग

बस्तर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए “पोषण भी, पढ़ाई भी” तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न, बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा और पोषण को मिलेगा नया आयाम

” तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न” बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा और पोषण को मिलेगा नया आयाम

बस्तर, 13 नवंबर 2025/ बस्तर जिले के ब्लॉक मुख्यालय में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित “पोषण भी, पढ़ाई भी” तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य 3 से 6 वर्ष के बच्चों की प्रारंभिक देखभाल, पोषण और शिक्षा को सशक्त बनाना है।

प्रशिक्षण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मास्टर ट्रेनिंग के माध्यम से नवीनतम शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत विकसित पाठ्यक्रमों और खेल-आधारित गतिविधियों के जरिए बच्चों को आनंददायी और प्रभावी शिक्षा देने की विधियों से अवगत कराया गया।

महिला बाल विकास विभाग बस्तर प्रभारी सावित्री बघेल ने कहा कि “पोषण भी पढ़ाई भी” कार्यक्रम का लक्ष्य आंगनबाड़ी केंद्रों को उच्च गुणवत्ता वाले बुनियादी ढांचे और प्रशिक्षित कार्यबल के माध्यम से जीवंत शिक्षक केंद्रों में बदलना है।

कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी आसाराम पोर्ते के मार्गदर्शन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण में पर्यवेक्षक सुनीता रामटेके, सुधा श्रीवास्तव, माया यादव, बुदयारिन भारती, गायत्री साहू, अनुका चंद्रवंशी, विद्या ठाकुर, रामेश्वरी साहू, नीतू यादव, रामेश्री साहू, रमेश नेताम सहित अनेक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस पहल से बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा और पोषण को नया आयाम मिलेगा और बस्तर के आंगनबाड़ी केंद्र अब और अधिक जीवंत और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा केंद्र बनेंगे।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar