मर्दापाल मेला में पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ


,,मंत्री केदार कश्यप ने साइबर व यातायात जागरूकता अभियान का किया उद्घाटन,,

कोंडागांव। ग्राम मर्दापाल में आयोजित मेला-मड़ई के अवसर पर परिवहन एवं वन मंत्री केदार कश्यप द्वारा पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कोंडागांव पुलिस के सोशल मीडिया पेज के क्यूआर कोड का भी विधिवत शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु जारी एसओपी के तहत पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा (भा.पु.से.) के निर्देश एवं उप पुलिस अधीक्षक नरेंद्र पुजारी के पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया।
मंत्री श्री कश्यप ने आमजन को साइबर मितान बनने के लिए प्रेरित करते हुए ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल-मैसेज और संदिग्ध लिंक से सतर्क रहने की अपील की। साथ ही यातायात जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत हेलमेट वितरण किया गया तथा स्वयं हेलमेट पहनकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नुक्कड़ नाटक रहा, जिसमें साइबर अपराधों के खतरों एवं यातायात नियमों की अनदेखी से होने वाली दुर्घटनाओं के दुष्परिणामों को सरल व प्रभावी ढंग से दर्शाया गया।
,,कोंडागांव पुलिस की अपील:,,
किसी भी साइबर अपराध की सूचना तुरंत 1930 पर दें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी मर्दापाल, पुलिस स्टाफ, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि एवं आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों को लेकर कोंडागांव पुलिस की इस पहल ने आमजन में जागरूकता का मजबूत संदेश दिया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहते हुए ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता बताई।
ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों को लेकर कोंडागांव पुलिस की इस पहल ने आमजन में जागरूकता का मजबूत संदेश दिया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहते हुए ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता बताई।




