छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

पटवारियों ने खत्म किया आंदोलन : संसाधन भत्ता बढ़ाने पर बनी सहमति, प्रतिमाह मिलेगा 1100 रुपए

रायपुर। प्रदेश के पटवारियों ने अपनी मांगों को लेकर चल रहे ऑनलाइन कार्य बहिष्कार आंदोलन को स्थगित कर दिया है। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से हुई सकारात्मक चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया।

राजस्व पटवारी संघ लंबे समय से संसाधनों की कमी और संसाधन भत्ते की मांग को लेकर आंदोलनरत था। 16 अगस्त से पटवारियों ने ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार शुरू किया था। इस बीच 17 अगस्त को हुई चर्चा में मंत्री ने पटवारियों को प्रतिमाह 1100 रुपए संसाधन भत्ता देने पर सहमति दी। इसके बाद संघ ने आंदोलन समाप्त करने का ऐलान किया।

इधर, आंदोलन के दौरान रायपुर जिले के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ने पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। नोटिस में उनके कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के विपरीत बताते हुए 22 अगस्त तक स्पष्टीकरण देने को कहा गया था। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar