धमतरी में प्रेमी जोड़े का दर्दनाक कदम: घर से भागकर खेत में फांसी लगाई, गांव में हड़कंप, परिजन और ग्रामीण सदमे में

धमतरी। जिले के महुआबहार गांव में मंगलवार शाम से लापता 17 वर्षीय नाबालिग लड़की और 20 वर्षीय युवक की बुधवार सुबह खेत में आम के पेड़ पर लटकी हुई लाश मिली। शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था।
पुलिस के अनुसार, युवक मानेस मरकाम और नाबालिग लड़की मंगलवार शाम से अपने-अपने घरों से गायब थे। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में दोनों की लाश देखी और सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विशेष बात यह है कि जिस खेत में दोनों ने आत्महत्या की, वह नाबालिग के पिता का ही है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस ने पंचनामा बनाकर ग्रामीणों और परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
TAGS: धमतरी, धमतरी न्यूज़, प्रेमी जोड़े आत्महत्या, छत्तीसगढ़ क्राइम, नाबालिग आत्महत्या




