छत्तीसगढ़बस्तर

आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 11वीं के छात्र की दर्दनाक मौत

,,मवेशी चराने जाते समय गिरी बिजली, लामकेर हायर सेकेंडरी स्कूल का छात्र था मृतक; गांव में पसरा मातम,

बस्तर। बस्तर थाना क्षेत्र के ग्राम झारतराई में शुक्रवार शाम गरज-चमक के साथ हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 11वीं कक्षा के एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार झारतराई निवासी सिद्धार्थ बघेल लामकेर स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 11वीं का छात्र था। शुक्रवार शाम वह अपने साथियों के साथ मवेशी चराने के लिए गांव के बाहर जा रहा था। इसी दौरान अचानक तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में सिद्धार्थ आ गया।

बिजली गिरने से सिद्धार्थ के चेहरे और कंधे पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद साथियों और ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी।

सूचना मिलने पर बस्तर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बस्तर स्थित मरचुरी भेज दिया।

इस दर्दनाक घटना की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar