छत्तीसगढ़

गैस सिलेंडर की किल्लत पर डिप्टी सीएम अरुण साव बोले: अफवाहों से बढ़ी भीड़, देश में गैस की कमी नहीं; कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई

रायपुर। प्रदेश में गैस सिलेंडर को लेकर एजेंसियों के बाहर लग रही लंबी कतारों के बीच छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री Arun Sao का बयान सामने आया है। उन्होंने लोगों से धैर्य रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि वर्तमान स्थिति वैश्विक परिस्थितियों और अफवाहों के कारण बनी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश में पेट्रोल और गैस की कोई कमी नहीं है। सरकार कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने अफीम की खेती को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अफीम की खेती की शुरुआत कांग्रेस शासनकाल में हुई थी और उसी दौरान नशे का कारोबार बढ़ा। हाल ही में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध खेती पर कार्रवाई की है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के निर्देश पर पूरे प्रदेश में सर्वे कराया जा रहा है। जहां भी गड़बड़ी मिलेगी, वहां सख्त कदम उठाए जाएंगे।

इस दौरान उन्होंने राज्य में शुरू हो रही गौधाम योजना को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निराश्रित गौवंश के संरक्षण के लिए 1460 गौधाम बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से 26 को स्वीकृति मिल चुकी है। गौधामों में चरवाहों को मानदेय और पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था की जाएगी। सरकार का दावा है कि यह योजना प्रदेश में गौसेवा और पशु संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar