पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर दामागुड़ा में सेवा कार्य, जरूरतमंदों को वितरित किए गए कंबल

,,भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में अति पिछड़ी जाति व आदिवासी परिवारों के बीच कंबल वितरण, बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे उपस्थित,,
बकावंड। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर बकावंड ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पाऊरबेल के आश्रित पारा दामागुड़ा में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा एक सफल एवं सराहनीय आयोजन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अति पिछड़ी जाति चंडार समुदाय एवं आदिवासी परिवारों के बीच ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरण किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना रहा।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष पीतांबर कश्यप, पूर्व जनपद अध्यक्ष धनुर्जय कश्यप, जनपद अध्यक्षा सोनबारी भद्रे, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष जितेंद्र पानिग्राही, महामंत्री अनिल बिसाई, रणवीर सिंह बैस, भगत सोनी, जगन्नाथ तामेन्द बिसाई सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन, विचारों एवं सामाजिक समरसता पर आधारित कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज सेवा की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जरूरतमंदों की सहायता कर मानवता का परिचय दिया।
यह आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सिद्धांतों को धरातल पर उतारने का एक सशक्त प्रयास रहा, जिसने यह संदेश दिया कि समाज के वंचित वर्गों की सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि है। ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम बनते हैं।




