सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा की एकता पदयात्रा : कारीत गाँव से शुरू होकर मां दंतेश्वरी मंदिर के समक्ष संपन्न



जगदलपुर।लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती वर्ष पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशव्यापी रूप से निकाली जा रही एकता पदयात्रा के तहत आज बस्तर विधानसभा क्षेत्र में भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। कारीत गाँव से प्रारंभ हुई यह पदयात्रा विभिन्न ग्रामों से होते हुए जगदलपुर के मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर में पहुँचकर संपन्न हुई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए।
वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, अजजा आयोग अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक डॉ. सुभाऊ कश्यप सहित कई वरिष्ठ नेता पदयात्रा में सम्मिलित रहे।
नेताओं ने सरदार पटेल के योगदान को किया याद
पदयात्रा के दौरान आयोजित सभाओं में वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में सरदार वल्लभ भाई पटेल का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। देश की रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का स्वरूप देने में उनकी दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता अद्वितीय थी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सदैव उनके योगदान के प्रति कृतज्ञ रहेगा।
कारीत से जगदलपुर तक उत्साहपूर्ण पदयात्रा
पदयात्रा कारीत गाँव से शुरू होकर कोहकापाल, मालगांव, ईरीकापाल होते हुए लालबाग मार्ग से मां दंतेश्वरी मंदिर के समक्ष टाउन क्लब मैदान तक पहुँची। यात्रा में जिला संगठन के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और अनेक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इनकी प्रमुख उपस्थिति रही
योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, नरसिंह राव, सफीरा साहू, रामकुमारी यादव, ललिता बघेल, लखीधर बघेल, प्रदीप देवांगन, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, फूल सिंह सेठिया, सुब्रतो विश्वास, नारायण ठाकुर, किरण सेन, खितेश मौर्य, रैतूराम बघेल, रोहित त्रिवेदी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं व आमजन ने पदयात्रा में सहभागिता निभाई।




