छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

“28 अप्रैल को मुख्यमंत्री का रहेगा व्यस्त दौरा: मंत्रालय में कई अहम विभागीय बैठकों के बाद ‘विस्तार न्यूज’ के प्रथम स्थापना उत्सव में होंगे शामिल”

“28 अप्रैल को मुख्यमंत्री का रहेगा व्यस्त दौरा: मंत्रालय में कई अहम विभागीय बैठकों के बाद ‘विस्तार न्यूज’ के प्रथम स्थापना उत्सव में होंगे शामिल”

रायपुर! दिनांक 28 अप्रैल 2025, सोमवार को मुख्यमंत्री का दिनभर का कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहेगा। मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे अपने निवास, सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के लिए प्रस्थान करेंगे। लगभग 11:25 बजे वे मंत्रालय पहुंचेंगे।

11:30 बजे मुख्यमंत्री गृह विभाग की बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 12:00 बजे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 2:00 बजे से 3:30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा।

दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक के पश्चात वे 5:30 बजे मंत्रालय से कार द्वारा रवाना होंगे और 5:55 बजे होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल, व्हीआईपी रोड, रायपुर पहुंचेंगे।

शाम 6:00 बजे मुख्यमंत्री ‘विस्तार न्यूज’ के प्रथम स्थापना उत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद वे 7:00 बजे होटल से प्रस्थान करेंगे और 7:10 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद का समय आरक्षित रहेगा।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar