बकावंड ब्लॉक के बनियागांव में जनचौपाल: योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने पहुँचे अधिकारी, ग्रामीणों ने रखा समस्याओं का लेखा-जोखा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन अभियान की गूंज बस्तर तक, ” ग्रामीणों का खुला संवाद“

बकावंड, 25 अप्रैल 2025 – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में मनाए जा रहे सुशासन तिहार के तहत आज ग्राम पंचायत बनियागांव में जनचौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पंचायत भवन में आयोजित हुआ, जहां ग्रामीणों ने शासन की योजनाओं पर अपनी समस्याएं और सुझाव खुलकर रखे।

जनचौपाल में जिला स्तर के अधिकारी गणेश राम शोरी (सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जगदलपुर), विकासखंड स्तर के अधिकारी लखन ठाकुर (मत्स्य निरीक्षक, बकावंड),मंडल संयोजक दीपक मौर्य,जिला पंचायत सदस्य बनवासी मौर्य, सरपंच संतोषी मौर्य, उपसरपंच बलराम बघेल, पंच, शिक्षक, पंचायत सचिव हरेकृष्णा पुजारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला स्व-सहायता समूह की सदस्याएं एवं अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने शासन से संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली और अपनी समस्याएं साझा कीं। समस्याओं को चिन्हित करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदन सौंपे गए, जिन पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
जनचौपाल का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।