छत्तीसगढ़बस्तर संभागबीजापुर

बीजापुर CRPF कैंप हमले में NIA का बड़ा एक्शन: 2024 माओवादी हमले में सप्लिमेंट्री चार्जशीट दाखिल, 6 आरोपी नामजद

जगदलपुर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने वर्ष 2024 में छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में CRPF कैंप पर हुए माओवादी हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सप्लिमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह मामला धर्मावरम क्षेत्र में स्थापित नए कैंप पर हुए हमले से जुड़ा है, जिसमें करीब एक दर्जन जवान घायल हुए थे।

जानकारी के अनुसार, 16 जनवरी 2024 को माओवादियों ने धर्मावरम, चिंतावागु और पामेड स्थित CRPF कैंपों पर समन्वित हमला किया था। इस हमले में करीब 300 माओवादी शामिल थे, जिन्होंने सुरक्षा बलों को निशाना बनाया।

NIA की सप्लिमेंट्री चार्जशीट में गिरफ्तार तीन माओवादी—अवलम भीमा, मदकम नंदा और मदकम देवा उर्फ रतन—के साथ ही तीन फरार आरोपियों को भी नामजद किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ UAPA, IPC, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

इससे पहले भी NIA इस केस में 17 माओवादियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। ताजा सप्लिमेंट्री चार्जशीट में जांच एजेंसी ने हमले से जुड़े नए सबूत और अहम जानकारी अदालत के सामने पेश की है।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, यह कार्रवाई माओवादी गतिविधियों पर शिकंजा कसने और सुरक्षा बलों पर हमलों के मामलों में कड़ी कार्रवाई की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar