
महिला, किसान, पिछड़ा वर्ग, अजजा और अजा मोर्चा में पदाधिकारियों की नियुक्ति
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने नगरनार मण्डल में अपने पांच प्रमुख मोर्चों की नई कार्यकारिणी और पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं संगठन महामंत्री पवन साय की अनुमति से भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय द्वारा की गई।
महिला मोर्चा की कमान लक्ष्मी घरत को
भाजपा महिला मोर्चा नगरनार मण्डल की अध्यक्ष लक्ष्मी घरत को बनाया गया है। उपाध्यक्ष के रूप में पुष्पा मिश्रा, रेवती सेठिया और सुमन ठाकुर को जिम्मेदारी दी गई है। राधा वड्डे और वृन्दा साहू को महामंत्री नियुक्त किया गया है। मंत्री पद पर कमली ठाकुर, धनकेसरी और प्रमिला को जगह मिली है। दलजीत चालकी को कोषाध्यक्ष और सुषमा यादव को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
किसान मोर्चा अध्यक्ष बने घनश्याम सेठिया
भाजपा किसान मोर्चा नगरनार मण्डल का अध्यक्ष घनश्याम सेठिया को नियुक्त किया गया है। बलराम नाग और जयंत जोशी को महामंत्री बनाया गया है। मेहत्तर नाग को मीडिया प्रभारी तथा बनसिंह ठाकुर को सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिम्मेदारी दुजेश्वर देवांगन को
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगरनार मण्डल अध्यक्ष के रूप में दुजेश्वर देवांगन को जिम्मेदारी दी गई है। किरत सागर यादव और मुरली मनोहर दास महामंत्री बनाए गए हैं। गौतम ठाकुर को कोषाध्यक्ष तथा गोविंद देवांगन को सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
अजजा मोर्चा अध्यक्ष बने नीलकंठ ध्रुव
भाजपा अनुसूचित जनजाति (अजजा) मोर्चा नगरनार मण्डल अध्यक्ष नीलकंठ ध्रुव बनाए गए हैं। रामचंद्र बघेल और सुरज नाग को महामंत्री नियुक्त किया गया है। आसमान भारती को सोशल मीडिया प्रभारी तथा गिरीश घरत को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
अजा मोर्चा की कमान बाबूलाल कश्यप को
भाजपा अनुसूचित जाति (अजा) मोर्चा नगरनार मण्डल अध्यक्ष बाबूलाल कश्यप को बनाया गया है। देवराज सोनवानी और जयराम बघेल को महामंत्री नियुक्त किया गया है। महेश नागेश को आईटी सेल प्रभारी तथा योगेन्द्र नाग को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
संगठन को मजबूत करने पर रहेगा फोकस
भाजपा जिला संगठन ने कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।




