छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

बस्तर में बीजागुड़ा करपावण्ड आश्रम में नवाखाई महोत्सव, सांसद महेश कश्यप ने लिया गुरुजनों का आशीर्वाद

” सांसद महेश कश्यप ने लिया गुरुजनों का आशीर्वाद”

जगदलपुर, 25 अगस्त 2025/ बस्तर सांसद महेश कश्यप ने आज बीजागुड़ा करपावण्ड आश्रम में नवाखाई महोत्सव में भाग लेकर गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर परमपूज्य गंगा बाबा और बासुदेव बाबा की उपस्थिति ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि नवाखाई केवल कृषि और अन्न से जुड़ा पर्व नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपरा और समाज की सामूहिकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “यह पर्व हमें प्रकृति और अन्नदाता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और आध्यात्मिक चेतना दोनों को मजबूत करते हैं।”

कार्यक्रम में भक्तिमय भजन, सामूहिक प्रार्थना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ नवाखाई का उत्सव मनाया गया। सामूहिक भोग और प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का समापन हुआ। आयोजन स्थल पर दूर-दराज़ से आए श्रद्धालुओं ने नवाखाई की गरिमा और उत्साह को और बढ़ाया।

इस अवसर पर बस्तर अंचल की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने सभी उपस्थित लोगों के दिलों में उल्लास और आस्था भर दी।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar