छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा का बस्तर में जोरदार स्वागत, सांसद महेश कश्यप ने दी बधाई और दशहरे में शामिल होने का दिया आमंत्रण

जगदलपुर, 14 सितम्बर।भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के प्रथम बस्तर आगमन पर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जिलेभर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका आत्मीय स्वागत कर नए दायित्व की बधाई दी।

प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने अपने दौरे के दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप से उनके निवास पर मुलाकात की। सांसद कश्यप ने उन्हें साल-शस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं दीं और विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे में शामिल होने का सादर आमंत्रण भी दिया।

सांसद महेश कश्यप ने इस मौके पर कहा कि युवा मोर्चा भाजपा संगठन की शक्ति और ऊर्जा है। उन्होंने विश्वास जताया कि राहुल टिकरिहा जैसे ऊर्जावान नेतृत्व के हाथों में युवा मोर्चा और अधिक सशक्त होगा तथा प्रदेश में पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने आत्मीय स्वागत और बधाई के लिए सांसद महेश कश्यप और सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि यह दायित्व मेरे लिए अवसर और चुनौती दोनों है। उन्होंने कहा कि वे संगठन की मजबूती और युवाओं के हितों के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar