जिलाधीश की अध्यक्षता में मेडिकल स्टोर्स और टास्क फोर्स की बैठक, प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर कड़ा निर्देश


जगदलपुर,रायपुर, 25 अगस्त 2025: जिलाधीश द्वारा गठित टास्क फोर्स और जिले के समस्त मेडिकल संचालकों की बैठक आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के आस्था हॉल में आयोजित की गई। बैठक में शहर व ग्रामीण क्षेत्र के दवा विक्रेता और संघ के पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक के दौरान माननीय गृह मंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए सभी मेडिकल स्टोर्स को सख्त हिदायत दी गई कि कोई भी प्रतिबंधित दवा बिना डॉक्टर की पर्ची के न बेची जाए। इसके साथ ही, इन दवाओं की बिक्री का विवरण रजिस्टर में नियमित रूप से दर्ज करना अनिवार्य किया गया।
साथ ही, सभी मेडिकल स्टोर्स में CCTV कैमरा लगाने के निर्देश दिए गए, ताकि दवाओं की बिक्री पर निगरानी रखी जा सके।
बैठक में अति पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग, अनुविभागीय अधिकारी ऋषिकेश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे ने सभी संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में उप पुलिस अधीक्षक दीपमाला कुर्रे, टीआई कोतवाली भोलासिंह, ड्रग इंस्पेक्टर सौरभ जैन और प्रभारी DCRB श्रीनिवास वर्मा भी उपस्थित रहे।
जिलाधीश ने मेडिकल संचालकों और पुलिस अधिकारियों से कहा कि जनता की सुरक्षा और स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर सख्ती से नजर रखी जाए।




