बोल्ड लुक में दिखीं Malaika Arora, सहेली के रिसेप्शन में खींचा सबका ध्यान

मुंबई में आयोजित एक वेडिंग रिसेप्शन में अभिनेत्री Malaika Arora अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर चर्चा में रहीं। पार्टी में उनका स्टाइलिश और बोल्ड लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


रिसेप्शन पार्टी में मलाइका सिल्वर सीक्विन की स्ट्रैपलेस डीप नेकलाइन ड्रेस में नजर आईं, जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज साफ दिखाई दिया। उन्होंने अपने लुक को डायमंड नेकलेस, वेवी हेयरस्टाइल और ब्लैक हैंड पर्स के साथ पूरा किया। न्यूड मेकअप में उनका चार्म और भी निखरकर सामने आया।


52 साल की उम्र में भी मलाइका की फिटनेस और स्टाइल ने फैंस का ध्यान खींच लिया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।


बता दें कि Malaika Arora भले ही फिल्मों में कम नजर आती हों, लेकिन वे म्यूजिक वीडियोज, रियलिटी टीवी शोज और फिटनेस को लेकर लगातार चर्चा में रहती हैं।





