बस्तर की गूंज संसद तक पहुंचाने पर महेश कश्यप का भव्य स्वागत, जनता और भाजपाइयों ने जताया आभार


बस्तर की गूंज संसद तक पहुंचाने पर महेश कश्यप का भव्य स्वागत, जनता और भाजपाइयों ने जताया आभार

जगदलपुर, 02 अगस्त 2025।
बस्तर की आवाज़ को संसद में प्रभावी तरीके से रखने वाले सांसद महेश कश्यप का आज जगदलपुर में जोरदार स्वागत किया गया। माँ दंतेश्वरी विमानतल पर जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरे माहौल में बस्तर के विकास और अस्मिता को लेकर उत्साह और उम्मीद का माहौल नजर आया।
महेश कश्यप ने हाल ही में संसद सत्र के दौरान बस्तर अंचल से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाया था। उन्होंने आदिवासी समाज की अस्मिता, युवाओं की शिक्षा-सुरक्षा, महिला-बालिका सुरक्षा, पोटाकेबिन-छात्रावासों की दुर्दशा, रावघाट रेललाइन परियोजना के विस्तार और जबरन धर्मांतरण जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। सांसद कश्यप ने बस्तर को ‘जनजातीय गौरव कॉरिडोर’ के रूप में विकसित करने की भी संसद में पुरजोर मांग की।
सांसद के प्रयासों से बस्तर की समस्याओं पर राष्ट्रीय स्तर पर गंभीर विमर्श प्रारंभ हुआ है। उनके आगमन पर भाजपा जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह, सांसद प्रतिनिधि आनंद मोहन मिश्र, जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप समेत कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि महेश कश्यप ने संसद में बस्तर की आवाज़ बनकर जनभावनाओं का सम्मान किया है और वे आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ क्षेत्र की समस्याओं को उठाते रहेंगे।
कार्यक्रम में सतीश बाजपेयी, दिगंबर राव, रोशन झा, राजेश राव, दिलीप सुंदरानी, भुवनेश्वर ध्रुव, शशांक श्रीवास्तव, पुखराज ठाकुर, भरत बघेल, उदय ठाकुर, प्रीतम पात्रे, विनायक बेहरा, संजीव ठाकुर, सुनील पांडे, प्रेम चालकी, जागेश्वर साहू सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और नागरिकगण मौजूद रहे।
बस्तर की जनता ने उम्मीद जताई कि सांसद महेश कश्यप आगे भी बस्तर के अधिकारों और विकास के लिए संसद में अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।