सरकारी गेस्ट हाउस में अफसरों की शराब पार्टी का भंडाफोड़, वीडियो वायरल से मचा हड़कंप

कोरबा | छत्तीसगढ़
कोरबा के सरकारी वीआईपी गेस्ट हाउस में उस समय हड़कंप मच गया जब DSPM थर्मल पावर प्लांट के 5 अधिकारी शराब पार्टी करते हुए पकड़े गए। इनमें चीफ केमिस्ट गोवर्धन सिदार भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, गेस्ट हाउस में चल रही इस पार्टी का खुलासा उस समय हुआ जब बीजेपी नेताओं की मीटिंग के दौरान कमरे से तेज आवाज और सिगरेट का धुआं बाहर आने लगा। कार्यकर्ताओं ने तुरंत मंत्री लखनलाल देवांगन को सूचना दी।
सूचना मिलते ही मंत्री ने कंपनी के एमडी को फोन कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। मौके पर पहुंची जांच में कमरे से शराब की बोतलें, गिलास और फ्रिज में रखी बीयर की केन भी बरामद हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गेस्ट हाउस में पहले भी इस तरह की गतिविधियों की शिकायतें सामने आती रही हैं। फिलहाल मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी है।




