बस्तर के बागमोहलई में स्व. लखेश्वर मंडावी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, घाटलोहंगा ने फाइनल में मधोता को हराया

बस्तर। बस्तर विकास खंड के ग्राम पंचायत बागमोहलई में स्व. लखेश्वर मंडावी की स्मृति में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्रीय टीमों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। नवरात्रि के अवसर पर चल रही इस प्रतियोगिता में मुख्य आकर्षण फाइनल मुकाबला रहा, जिसमें घाटलोहंगा की टीम ने मधोता की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य शकुंतला कश्यप उपस्थित थीं। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए और खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन के साथ खेल में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। श्रीमती कश्यप ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ता है और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।
फाइनल मुकाबला मधोता और घाटलोहंगा के बीच हुआ। घाटलोहंगा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मधोता को पराजित किया। कार्यक्रम में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष तुलाराम कश्यप, भाजपा बस्तर मंडल मंत्री गणेश बघेल, ग्राम पंचायत बागमोहलई 01 सरपंच सोनदेई कश्यप, ग्राम पंचायत बागमोहलई 02 सरपंच भारत मंडावी, ग्राम पटेल समरथ मंडावी, उपसरपंच फुलसिंग यादव सहित समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी व ग्रामीण उपस्थित थे।




