छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बड़े पैमाने पर तबादले — रजनीश श्रीवास्तव बने महापंजीयक, मनीष ठाकुर को रजिस्ट्रार (सतर्कता) की जिम्मेदारी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में उच्च न्यायिक सेवा से जुड़े अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की गई हैं। इस संबंध में विधिवत आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, उच्च न्यायिक सेवा के सदस्य और वर्तमान में विधि एवं विधायी कार्य विभाग के प्रधान सचिव रजनीश श्रीवास्तव को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से उच्च न्यायालय की स्थापना में महापंजीयक के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

वहीं, उच्च न्यायिक सेवा के सदस्य और वर्तमान में उच्च न्यायालय में महापंजीयक पद पर तैनात मनीष कुमार ठाकुर को रजिस्ट्रार (सतर्कता) के पद पर नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, उच्च न्यायिक सेवा के सदस्य और वर्तमान में रजिस्ट्रार (सतर्कता एवं सूचना का अधिकार) पद पर कार्यरत मंसूर अहमद को अब रजिस्ट्रार (सूचना का अधिकार) के पद पर नियुक्त किया गया है।

➡️ उच्च न्यायालय प्रशासनिक ढांचे में यह फेरबदल न्यायिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar