छत्तीसगढ़जगदलपुरबकावंडबस्तर संभाग

छोटेदेवड़ा में खरीफ फसल बीज वितरण कार्यक्रम संपन्न, किसानों को मिला बीज और आदान सामग्री का लाभ

छोटेदेवड़ा में खरीफ फसल बीज वितरण कार्यक्रम संपन्न, किसानों को मिला बीज और आदान सामग्री का लाभ

बकावंड, 4 जुलाई 2025 – बकावंड विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटेदेवड़ा में खरीफ फसल बीज वितरण वर्ष 2025-26 के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना अंतर्गत शुक्रवार को बीज उत्पादन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य खेमेश्वरी कश्यप उपस्थित रहीं। उनके नेतृत्व में उड़द बीज एवं अन्य आदान सामग्री का वितरण 7 कृषकों को किया गया।

इसके साथ ही राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (NMDC) के सीएसआर मद अंतर्गत रागी बीज एवं आदान सामग्री 20 कृषकों को वितरित की गई। इस अवसर पर खेमेश्वरी कश्यप ने संबोधित करते हुए कहा कि –

“खेती-किसानी के इस मौसम में बीज और तकनीकी जानकारी समय पर मिलना बेहद जरूरी है। राज्य सरकार किसानों के हित में लगातार योजनाएं चला रही है और उन्हें सब्सिडी सहित अनेक लाभ दे रही है, जिससे उनकी उपज बेहतर होगी।”

कार्यक्रम में भाजपा मंडल मंत्री घासीराम यादव, ग्राम पंचायत उपसरपंच राहुल सोनवानी, पूर्व सरपंच समंदु कश्यप, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी गामन कुमार, पाढ़ेंश्वर बघेल, ग्राम सचिव सोनाधर कश्यप, कोटवार बलराम सहित बड़ी संख्या में कृषक व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने किसानों को बीजों के उचित उपयोग, बुआई के सही समय और रागी-उड़द की आधुनिक खेती पद्धतियों की जानकारी दी। ग्रामीणों ने भी योजना के तहत मिल रहे लाभों पर प्रसन्नता जताई और इसे खेती के लिए उपयोगी बताया।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar